BIG BREAKING NEWS | मतदान ड्यूटी से लौट रहा आरक्षक हुआ सड़क दुर्घटना का शिकार, मौके पर हुई मौत….

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मतदान ड्यूटी कर के वापस लौट रहा आरक्षक केशकाल- विश्रामपुरी मार्ग में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया है।

बताया जा रहा है कि ग्राम कोहकामेटा के समीप आरक्षक की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें बाइकसवार आरक्षक नुमेन्द्र भुआर्य की मौके पर ही मौत हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत आरक्षक बड़ेडोंगर थाना में पदस्थ था। जो कि मतदान ड्यूटी करने बडेराजपुर ब्लॉक गया हुआ था। फिलहाल केशकाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *