केशकाल | AIBE परीक्षा में उत्तीर्ण हुईं केशकाल की संजोली जैन, कानून अभ्यास करने का मिला अधिकार…

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- एक बार फिर केशकाल बेटियों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी काबिलियत और हुनर की बदौलत अपने परिवार और नगरवासियों का नाम रौशन किया है। नगर के जैन समाज से आने वाली संजोली जैन ने बीएससी एलएलबी, एलएलएम के साथ साथ बार काउंसिल ऑफ इंडिया की परीक्षा भी उत्तीर्ण कर लिया है। AIBE में उत्तीर्ण होने के बाद संजोली को बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा प्रैक्टिस सर्टिफिकेट (COP) जारी किया जाएगा, जिससे उसे भारत में किसी भी अदालत या न्यायाधिकरण में कानून का अभ्यास करने का अधिकार मिल जाएगा।

आपको बता दें कि यह परीक्षा बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा आयोजित की जाती है, जो भारत में कानून के अभ्यास के लिए आवश्यक है। इसमें उत्तीर्ण हुईं केशकाल की संजोली जैन ने कक्षा 1 से 10वीं तक की शिक्षा शिप्रा विद्यालय तथा 11वीं एवं 12वीं की शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर से प्राप्त की है। कांकेर में महाविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने लॉ की पढ़ाई शुरू कर दी थी। संजोली जैन की इस उपलब्धि पर उनके पिता श्री शशि जैन, माता श्रीमती सपना जैन एवं समूचे जैन समाज के साथ साथ नगरवासियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *