केशकाल | वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी कानमल जैन का हुआ आकस्मिक निधन, नगर में शोक की लहर…

नीरज उपाध्याय/केशकाल:– भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं समाजसेवी श्री कानमल जैन का सोमवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया है।

बताया जा रहा है कि उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती किया गया था, जहां उनका देहांत हो गया है। श्री कानमल जैन के निधन की सूचना मिलते ही भाजपा संगठन एवं सर्वसमाज शोक में डूबा हुआ है। आज दोपहर 3:30 बजे उनके निवास स्थान से मुक्तिधाम के लिए अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।


फ़ोटो- केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के साथ कार्यक्रम के दौरान स्व. कानमल जैन जी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *